भारतीय उधोग व्यापार मण्डल महिला प्रकोष्ठ की दीपिका गुप्ता बनी जिला महामंत्री

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

लोकेश अग्रवाल गुट छोड़ रविकांत गर्ग के व्यापार मण्डल में आयी दीपिका गुप्ता

न्यूज़ वाणी इटावा। प्रतिष्ठित महिला व्यवसायी दीपिका गुप्ता ने शहर के रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अग्रवाल छोड़ कर व्यापारी कल्याण बोर्ड उ.प्र. सरकार के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उधोग व्यापार मण्डल रविकांत गर्ग के व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन की संतुति पर महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन एवं मण्डल अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता ने सँयुक्त रूप से व्यापारी नेत्री दीपिका गुप्ता को जिला महामंत्री मनोनीत करते हुये मनोनयन पत्र सौप कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोकेश अग्रवाल गुट में युवा महिला जिलाध्यक्ष रही दीपिका गुप्ता ने कहा वह महिला व्यापारियों के हितों के लिये कार्य करती रही हैं और आगे भी करेगी, कहा ‘महिला व्यापारियों का सम्मान रविकांत गर्ग जी के व्यापार मण्डल में ही सुरक्षित है’ इसलिये उन्होंने लोकेश अग्रवाल गुट से अपने आप को अलग कर लिया है। कार्यक्रम के दौरान मण्डल उपाध्यक्ष डॉ.सुधीर गुप्ता, शहर अध्यक्ष रजत जैन, जिला कोषाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित, शहर महामंत्री सर्वेश जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सावित्री सिंह, राजेश अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, आशुतोष दुबे, राजीव गुप्ता, अलंकार जैन आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.