वन महोत्सव: पौधे लगा संरक्षित करने का संकल्प

फतेहपुर। मलवां ब्लाक के पहुर झारखंडेश्वर मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण जनादोंलन पौधरोपण किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी बिंदकी रेंज बसंत सिंह की अगुवाई मे संत रामूजी महाराज ने पीपल का पौधा लगा इसकी शुरुआत की। युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बरगद, युवा नेता ऋषभ सिंह अर्जुन, मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कदंभ, शिवशंकर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह बेल के पौधे रोपित किये। रेंजर बसंत सिंह ने बताया कि इन पौधों के संरक्षण के लिए लोहे की जाल लगाई जायेगी। प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा कि धरा की हरीतिमा को बचाये रखने के लिए वृहद स्तर पर पौधे लगाकर उन्हे संरक्षित करना होगा। प्राकृतिक संसाधनो से छेडछाड़ से ही असंतुलन उत्पन्न होता है जो अत्यन्त विनाशकारी है। वन दरोगा रवींद्र कुमार, महेंद्र प्रताप वन रक्षक, विवेक कुमार वन रक्षक, भुवनेश्वर आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.