कर्री चौकी पर तैनात एस आई विजय कुमार यादव का करंट लगने से आकस्मिक देहांत

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

एसएसपी द्वारा स्व0 उप निरीक्षक विजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी

न्यूज़ वाणी इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार द्वारा स्व0 उप निरीक्षक विजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गयी
रात्रि को थाना चौबिया इटावा की कर्री चौकी पर तैनात उप निरीक्षक विजय कुमार यादव का करंट लगने से आकस्मिक देहांत हो गया था । उप निरीक्षक विजय यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा इसके बाद शव पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल ले जाया गया। पुलिस जवानों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा स्व0 उप निरीक्षक विजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर रिजर्व पुलिस लाइन, इटावा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गयी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.