सीएम से मिलकर व्यापारियों की गिनायेंगे समस्याएं: प्रदीप गर्ग – समस्याओं को लेकर चलाया जा रहा व्यापारिक सद्भावना व जन जागरूकता अभियान

फतेहपुर। जिले के व्यापारियों की समस्याओं व कंपनियों के उत्पीड़न को लेकर फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की ओर से व्यापारिक सद्भावना व जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू कराने का काम करेगा। सद्भावना यात्रा की जिम्मेदारी सभी को सांैप दी गई है।
यह बात शुक्रवार को फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल पंजीकृत के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होने कहा कि जिले के व्यापारियों का कई तरह से शोषण किया जा रहा है। साथ ही व्यापारियों की कई समस्याएं भी हैं। कंपनियों के उत्पीड़न से भी व्यापारी दो-चार हो रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारिक सदभावना व जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सभी कस्बों के अध्यक्ष व महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है कि वे यात्रा को सफल बनाने हेतु अपना संपूर्ण योगदान प्रदान करें। श्री गर्ग ने बताया कि यात्रा के बाद जनप्रतिनिधियों को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा जायेगा। उनके माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जायेगा। उन्होने कहा कि व्यापारी देश की शासन है इसके बावजूद भी किसी प्रकार का व्यापार में बढ़ावा व सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों की मदद नहीं की जाती। सिर्फ कागज में खानापूर्ति का कार्य होता है। आनलाइन से खुदरा व्यापार इतना प्रभावित हो गया है कि व्यापारियों का व्यापार चैपट हो गया है। जिससे परिवार का भरण-पोषण होना मुश्किल हो रहा है। उन्होने कहा कि व्यापारी अब जनपद छोड़कर बाहर जाने को मजबूर हो रहे हैं। हर तरफ से व्यापारी का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होने कहा कि जीएसटी, खाद्य सुरक्षा, लेबर डिपार्टमेंट, पुलिस प्रशासन, कांटा बांट माप विभाग के माध्यम से भी व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इन्हीं बिंदुओं को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू कराने का काम करेगा। उन्होने सभी व्यापारियों का आहवान किया कि व्यापारिक सदभावना व जन जागरूकता अभियान को सफल बनायें। इस मौके पर कालीशंकर श्रीवास्तव, अनिल सिंह गौतम, अकरम खां, मो. शमीम, विवेक मिश्रा, मो. इमरान खान भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.