जींद में बस-क्रूजर की आमने सामने हुई टक्कर, एक्सीडेंट में 8 लोगो की हुई मौत, 12 घायल भारी बारिश की वजह से हुआ हादसा

 

हरियाणा के जींद में शनिवार सुबह भिवानी रोड पर हुए एक भयावह सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 8 के करीब व्यक्ति घायल हैं। हादसा गांव बीबीपुर के पास हरियाणा रोडवेज बस और क्रूजर गाड़ी की आमने सामने की टक्कर से हुआ। हादसे की प्रारंभिक वजह बारिश और ओवरटेक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे में 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। बाद में जब क्रूजर में फंसे शवों को निकाला गया तो मरने वालों की संख्या 8 तक पहुंच गई। शवों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मृतकों में सभी क्रूजर सवार हैं। रोडवेज बस का ड्राइवर भी हादसे में घायल हुआ है।

मौके पर हा हाकार मचा है। आनन फानन में मौके पर 6 एंबुलेंस को भेजा गया। साथ ही नागरिक अस्पताल में स्टाफ को अलर्ट करते हुए डॉक्टरों को इमरजेंसी में पहुंचने के निर्देश दिए गए। डीएसपी रोहताश ढुल भी माैके पर हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पायी। शव अभी भी क्रूजर में ही फंसे हुए हैंं।

बताया गया है कि ​भिवानी रोडवेज डिपो की एक बस सुबह साढ़े 9 बजे जींद बस स्टैंड से निकली थी। वह भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो ​मुंढाल से सवारी भरकर चली एक क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में क्रूजर जीप के परखच्चे उड़ गए।
हादसा होते ही हाहाकार मच गया। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद 2 और व्यक्तियों की भी मौत की सूचना मिली। मृतकों की संख्या इस प्रकार 8 हो गई है।
जींद में हुए इस भयावह हादसे में 3 महिलाएं, 1 बच्चा व 6 अन्य लोगों समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि सभी डॉक्टरों को तुरंत नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने के लिए कहा गया है।
घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारण के बारे में कोई सूचना नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश होने के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं देने के कारण यह हादसा बताया जा रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.