खाना बनाते महिला झुलसी

फतेहपुर।न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरौरा में देर शाम खाना बनाते समय एक लगभग 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बरौरा गांव निवासी नजमुल हसन की पत्नी मुन्नी बेगम कल शाम खाना बना रही थी। तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गयी। जिसके फलस्वरूप वह गंभीर रूप से झुलस गयी। उधर परिजनों ने आनन फानन उसे 108 नम्बर एम्बुलेन्स द्वारा उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.