महिलाओं के निर्वस्त्र वीडियो को लेकर रोष, सपा समर्थकों ने फूंका  मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुतला

मेरठ:  मणिपुर में महिलाओं के निर्वस्त्र वीडियो वायरल होने के मामले में सपाइयों ने गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का बच्चा पार्क पर पुतला फूंका।

आक्रोशित सपा नेताओं ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि आज पूरे इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना भारतीय जनता पार्टी के राज में घटित हुई है। जिसने देश के 140 करोड़ लोगों को शर्मसार किया है। अब तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए था।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, शैंकी वर्मा,जीतू नागपाल ,जीशान अहमद,जानू चौधरी,रविंदर प्रेमी,निरंजन सिंह,हिमांशु सिद्धार्थ,जसबीर सिंह,शुऐब, विनीत सिद्धार्थ, विनय चौधरी,बाबर खान,एहतेशाम इलाही, ओमप्रकाश और बिलाल आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.