विधिक साक्षरता शिविर में दी अहम जानकारियां

फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला जज नित्या पांडेय ने शनिवार को सदर तहसील सभागार में महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं के हित में संरक्षण कानूनी संबंधी विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और महिला हेल्प डेस्क, एंटीरोमियो टीम के कार्य तथा महिला थाना के सीयूजी नंबर 9454404879, महिला हेल्प डेस्क महिला संबंधित कानून के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। बालिकाओं व महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा के गुर शिखाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.