उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ चुनाव 

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है इसी क्रम में जिला अध्यक्ष ने चौबिया चौपला बरालोकपुर मैं सदस्यता अभियान चलाकर वहां चुनाव भी कराया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर पूरे जनपद में बृहद सदस्यता अभियान चलाकर इकाइयां गठित की जा रही है पूर्व में जनपद में संगठन की 111 इकाइयां गठित थी इस वर्ष पूरे जनपद में सदस्यता अभियान पूर्ण होते होते 121 इकाइयों का गठन किया जाना है इसी अभियान के तहत आज चौबिया मैं संजय यादव को अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को महामंत्री व सुदेश राजपूत को कोषाध्यक्ष चुना गया चौपला में मनोज यादव को अध्यक्ष सुशील कुमार को महामंत्री सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया बरालोकपुर में सुधीर यादव को अध्यक्ष गौरव दुबे महामंत्री आनंद मनोहर कोषाध्यक्ष चुने गए व्यापारियों ने सभी चुने हुए अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष को फूल मालाओं से लादकर ढेर सारी बधाइयां दी हैं चुनाव कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान मुन्ना आढतियां शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप जिला मंत्री गगन त्रिपाठी बसरेहर अध्यक्ष नवीन यादव सहित क्षेत्र के तमाम व्यापारी उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.