अमरोहा में निर्माणधीन सिनेमाघर की गिरी दीवार, 9 मजदूर दबे, 2 की मौत; 7 की हालत गंभीर

 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में निर्माणधीन सिनेमाघर की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। 2 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये घटना अमरोहा नगर कोतवाली के माधव सिनेमा हॉल की है। करीब 11 बजे के करीब ये हादसा हुआ है। मौके पर डीएम-एसपी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है।

बताया जा रहा है, जिस सिनेमाघर का निर्माण चल रहा था वो जर्जर हो चुका था। 2 महीने पहले इसको पूरा गिराकर फिर से इसका निर्माण करवाया जा रहा था। पीछे का हिस्सा पूरा गिरा दिया गया था। आगे छज्जा और दीवार गिराई जा रही थी। वहीं पीछे निर्माण कार्य चल रहा था।

रविवार सुबह सभी मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई। मजदूरों को भागने का भी नहीं मिल पाया। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

वहा पहुंचे डीएम ने बताया, मरने वालों के नाम यासीन (19) और रफीक (45) है। दोनों काली पगड़ी कोतवाली अमरोहा के रहने वाले हैं। काफी समय से यहां पर काम चल रहा था। हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं। ठेकेदार से भी पूछताछ की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.