दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर, पालघर में एक शख्स नदी में बहा; पढ़े पूरी ख़बर 

 

दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना एक बार फिर खतरे के निशान से (205.33 मीटर) ऊपर आ गई है। सोमवार सुबह 7 बजे नदी का जलस्तर 206.56 मीटर तक पहुंच गया।

पुराने रेलवे पुल के पास 15 घंटे में यमुना का जलस्तर करीब एक मीटर बढ़ गया है। शनिवार शाम सात बजे तक जलस्तर 205.09 मीटर था, जो रविवार सुबह दस बजे 206.01 मीटर पर पहुंच गया।

महाराष्ट्र के पुणे मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आडोशी गांव के पास मुंबई लाइन पर चट्टान खिसकने की घटना की वजह से मलबा जमा हो गया, जिसे डंपर और जेसीबी की मदद से हटाया गया।

राज्य के पालघर में एक 48 साल का शख्स नदी में बह गया। हादसा रविवार शाम 6:30 बजे हुआ, जब यह शख्स सांबा जिले में कोल्हा नदी को पार कर रहा था।

वहीं, दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है। पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में आज यानी 24 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में बारिश से हिंडन समेत दूसरी नदियां भी उफान पर हैं। ऐसे में दिल्ली के अलावा, नोएडा व गाजियाबाद की स्थिति भी गंभीर है। यहां रिहायशी इलाकों में पानी आ गया है।

वहीं, आईटीओ बैराज के 3 गेट दस दिन बाद भी नहीं खोले जा सके हैं। इन्हें खोलने के लिए 13 जुलाई से कोशिश हो रही है। हिमाचल व उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश, हथिनीकुंड बैराज से अधिक मात्रा में छोड़े जा रहे पानी और दिल्ली में कुछ दिनों से हो रही हल्की-मध्यम बारिश के कारण एक बार फिर यमुना उफान पर है।

गुजरात के जूनागढ़ में बाढ़ का पानी उतर रहा है। NDRF की टीम बाढ़ वाले इलाकों में लाेगाें की मदद में तैनात रही। नवसारी में बाढ़ में लापता एक व्यक्ति की तलाश अभी जारी है। माैसम विभाग ने द्वारका, वलसाड, भावनगर, दमन के लिए रेड अलर्ट और अहमदाबाद, सोमनाथ सहित 10 जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.