कार की डिमांड पूरी नहीं हो सकी तो ससुरालियों ने बहू को पिलाया जहर, हालत नाजुक

 

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे की रहने वाली महिला को ससुराल में दहेज प्रताड़ना के चलते जहर पिला दिया गया है। गंभीर हालत में ससुरालियों की चंगुल से छूटकर महिला भाग निकली। किसी तरह उसने अपने मायके वालों से संपर्क किया। मायके वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां वह उपचाराधीन है।

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला सुमित्रा देवी ने बताया कि वह गांव करहंस की रहने वाली है। उसकी सास कृष्णा, जेठ प्रदीप शादी के बाद से ही उसे परेशान कर रहे थे। हर बार वे कार की डिमांड करते थे, जिस कारण उसे परेशान और प्रताड़ित भी करते थे।

इतना ही नहीं, वे उसे घर से निकालना चाहते थे, लेकिन महिला ने अपना घर बसाने और अपने पिता की इज्जत बचाने के लिए घर नहीं छोड़ा। जेठ फौजी है, जो हमेशा उसे जान से मारने की धमकी देता है।

21 जुलाई की रात 8 बजे उक्त आरोपियों ने पहले उसकी पिटाई की। इसके बाद जेठ-जेठानी ने एक बोतल में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाया। जेठ और सास ने उसके हाथ पकड़ लिए। देवर संदीप ने पैर पकड़ लिए और उसे फर्श पर जबरदस्ती नीचे लेटा दिया और फिर जहरीला पानी पिला दिया।

मौके पर पति सतीश भी खड़ा था। जब महिला ने उसे इस बारे में कहा तो उसने थप्पड़ जड़ा और कहा कि जब बड़े भाई, भाभी की बात नहीं मानेगी तो ऐसा ही होगा। महिला को जहरीला पानी पीने के बाद उल्टी आ गई। जेठ ने देखा कि जहर का असर कम है तो वह उसे और पिलाने की कोशिश करने लगे। किसी तरह महिला उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.