सोनीपत के प्रेमी से मिलने आई दिल्ली की महिला की मौत, करनाल के होटल में मिला शव  

 

हरियाणा में करनाल के असंध स्थित एक होटल में महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक महिला दिल्ली की है और लड़का सोनीपत का है। लड़के ने अपने नाम से ही रूम बुक करवाया था। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक सोनीपत के युवक की फेसबुक के जरिए दिल्ली की महिला से फ्रेंडशिप हुई थी। जिसके बाद वे दोनों आपस में बातचीत करने लगे। इसी वजह से महिला युवक के बुलाने पर दिल्ली से असंध के होटल में मिलने के लिए पहुंच गई।

पुलिस की जांच के मुताबिक सोनीपत के गांव कामी के रहने वाले मनोज (30) और दिल्ली के तिलक नगर की रहने वाली 33 वर्षीय महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, मगर उसके प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया था। महिला शादीशुदा थी।

आरोपी ने महिला को कल असंध के होटल में मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। रविवार रात को होटल के कमरे में स्टाफ ने युवती के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

असंध थाने के SHO बलजीत सिंह ने कहा कि महिला की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.