दिग्विजयसिंह की पत्नी को कमलनाथ का दिलचस्प जवाब: इंदौर के  कार्यक्रम में पूछे सवाल, पढ़े पूरीं ख़बर 

 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार सुबह इंदौर पहुंचे। इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ के महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को हनुमान प्रतिमा और गदा भेंट की।

इसके बाद रेडिसन होटल में शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत कार्यक्रम में पहुंचे। यहां कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार और शोभा ओझा ने महिलाओं के सवाल के जवाब दिए। स्किल और ट्रेनिंग के सवाल पर जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब भी मौका मिले, हमारे छिंदवाड़ा के मॉडल को देखने आइएगा। वह देश में एक मॉडल है जहां स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग पर सबसे अच्छा काम होता है।

कमलनाथ ने कहा कि मैं सरकार की बनाई योजना पर भरोसा नहीं करता। महिलाएं आगे आएं और अपने हित के लिए आवाज उठाएं। योजनाएं सिर्फ कागज में बनती हैं, जो स्क्रीन में देखने में बहुत अच्छी लगती हैं लेकिन क्रियान्वयन की जरूरत है। इधर कन्हैया कुमार ने एक नज्म से बात कि शुरुआत की और कहा कि, तनहाइयों से परेशान होकर हमने दुश्मन को ही हमसफर मान लिया है।

कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने कमलनाथ से मणिपुर की घटना को लेकर सवाल किया। इस पर कमलनाथ ने कहा कि मणिपुर का सोर्स क्या है। हमारी संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है लेकिन वो खतरे में है। तमिलनाडु में भाषा का विवाद है। इन सभी चीजों की शुरुआत मणिपुर से हुई है। कमलनाथ ने कहा कि आज आदिवासी और नॉन आदिवासी की लड़ाई कराई जा रही है। जो घटना हुई है वो चिंता का विषय है।

शोभा ओझा ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार सबसे ज्यादा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि महिलाओं के मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करना चाहिए। लेकिन कुछ पार्टी के लोग अब पॉक्सो एक्ट को भी बदलने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कन्हैया कुमार ने एक नज्म से बात कि शुरुआत की और कहा कि, तनहाइयों से परेशान होकर हमने दुश्मन को ही हमसफर मान लिया है।

कन्हैया कुमार ने कहा आपकी लड़ाई उनसे है जिनके साथ आप होना चाहते हैं। जिनको आप पेट में 9 महीने पालते हैं। ये लड़ाई जाति आधारित लड़ाई है। इससे लड़ना आसान है पर जेंडर की लड़ाई से लड़ना कठिन है। जिस पुरुष को महिलाएं पैदा करती हैं लड़ाई उसी पुरुष समाज से है। महिलाएं क्या पहनेंगी ये तय करने से पहले बच्चों को संस्कृति देना आवश्यक है।

कन्हैया कुमार ने कहा महिलाओं के सम्मान के लिए जो जेंडर की लड़ाई चल रही है उसे किस्तों में लड़ना पड़ेगा। क्योंकि उधार की बैसाखी से रेस नहीं जीती जाती। इस कार्यक्रम के बाद कमलनाथ, दिग्विजयसिंह और कन्हैयाकुमार आदिवासी युवा महापंचायत को भी संबोधित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला जी द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ के महारुद्राभिषेक में शामिल हुए।

जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

– 10:10 बजे वीआईपी रोड स्थित बाणेश्वर कुंड पहुंच कर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

– 11 से 11:50 बजे तक होटल रेडिसन में शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा के नेतृत्व में आयोजित “महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

– 12:00 बजे नक्षत्र गार्डन, ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के पास विजयनगर पहुंचेंगे, यहां “आदिवासी युवा महापंचायत” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

– 1:25 बजे इंदौर एयरपोर्ट दिल्ली रवाना।

कमलनाथ के साथ कन्हैया कुमार भी इंदौर में रहेंगे। वे भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हाल में उनका PM नरेंद्र मोदी को लेकर बयान सामने आया है। विपक्षी दलों के महागठबंधन को नया नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) मिला है। इस पर पीएम ने निशाना साधा था, जिस पर कन्हैया कुमार ने पलटवार किया और बयान दे डाला। कन्हैया ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं पीएफआई के नाम में भी इंडिया है। मतलब गधे के चार पैर होते हैं और कुत्ते के भी चार पैर होते हैं। अगर ये रिजनिंग मैं लगाऊं तो मैं ये कह सकता हूं कि पीएम की दो आंख है और गधे की भी दो आंख हैं। कन्हैया ने आगे कहा कि आज हम बहुत गंभीर परिस्थिति में खड़े हैं। यहा संस्थाओं को तो छोड़ दीजिए। व्यक्तियों को भी बोलने की आजादी नहीं है। कन्हैया कुमार ने कहा कि जो अपनी पत्नी की जिम्मेदारी नहीं उठा पाया वो देश की जिम्मेदारी उठा रहा।

ये कहा था पीएम मोदी ने

हाल ही में बीजेपी संसदीय दल की बैठ हुई थी, जिसमें पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रख लिया। ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया में भी इंडिया शब्द है। यहां तक की आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन में भी इंडिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.