भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 103 वां एपिसोड सुना, पीएम मोदी ने 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने की अपील की

रोहित सेठ

 

 

 

 

वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से अपने घर में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया। पीएम मोदी ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं की चर्चा की तथा लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने की अपील की।

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान के लिए देश में एक बड़ा अभियान मेरी माटी मेरा देश शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के दौरान अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी जो देश के विभिन्न कोनों और गांव से 7500 कलशों में मिट्टी और पौधे लेकर दिल्ली पहुंचेगी। इन कलशो में ले जाई जा रही मिट्टी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी।

पीएम मोदी ने एक गांव के नशे की गिरफ्त से मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में विचारपुर गांव को मिनी ब्राजील बनने की कहानी भी सुनाई।

पीएम मोदी ने कहा अमेरिका ने भारत को 100 से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां वापस लौटाई है, इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इन कलाकृतियों को लेकर खूब चर्चा हुई, युवाओं को अपनी विरासत के प्रति गर्व का भाव दिखा।

पीएम मोदी ने पवित्र श्रावण मास की चर्चा करते हुए कहा कि इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सदाशिव महादेव की साधना और आराधना के साथ ही सावन हरियाली और खुशियों से जुड़ा होता है।

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में बने पौधारोपण के रिकॉर्ड की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के अभियान के तहत 1 दिन में 30 करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बिना जनभागीदारी के नहीं हो सकते हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कैंट विधानसभा के छोटी गैबी के सिंधुनगर कालोनी, सिगरा में सौरभ सिंह मुन्ना के आवास के समीप सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात का यह संस्करण हमेशा की तरह प्रेरणादायी रहा और इसी अद्भुत विशेषता के कारण यह कार्यक्रम आज लोकप्रियता में नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कैंट विधानसभा की बूथ नंबर 63 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनते हुए टिफिन संग बैठक भी की।

जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के शक्ति केंद्र कंचनपुर स्थित अपने आवास, बूथ संख्या 185 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना।

शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने दीनदयाल उपाध्याय मंडल में बूथ संख्या 73 पर मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, पार्षद अमरेश गुप्ता, आशु श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना तथा साथ में टिफिन बैठक भी हुई।

मिंट हाउस नदेसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, बागेश्वरी मंडल अध्यक्ष व पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, चंदौली के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मोनिका पांडे आदि के साथ मन की बात को सुना।

महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया के साथ कैंट विधानसभा के बूथ नंबर 59 दिशा कान्वेंट स्कूल में सुषमा शर्मा, विक्रम प्रजापति, पूजा पांडेय आदि के साथ मन की बात सुनी तत्पश्चात टिफिन बैठक भी किया गया।

सारनाथ मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ने उत्तरी विधानसभा के खजूही शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 231 पर डॉक्टर सुदामा पटेल रानिका जयसवाल, राम नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बूथ नंबर 396 पर, छावनी मंडल अध्यक्ष राम मनोहर द्विवेदी चंद्रिका माता मंदिर के बूथ नंबर 402 पर, राजस्व मंडल अध्यक्ष रतन मौर्या भोजूबीर स्थित अपने मंडल कार्यालय बूथ नंबर 30 पर, महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने काशी अनुष्ठान सेवा समिति माधोपुर बूथ नंबर 63 पर, डॉ अनुपम गुप्ता ने बूथ नंबर 355 पर, पार्षद संजय केसरी ने गोला दीनानाथ वार्ड के हनुमान मंदिर काशीपुरा पर दिनेश सिंह दीनू अभिषेक गुप्ता आदि के साथ। मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, अर्पित सिधोरे, राजकुमार शर्मा, अभय कुमार आदि ने पिपलानी कटरा स्थित चैम्बर में, आलोक श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक कुमार, अशोक पटेल, नवीन कपूर, डॉ गीता शास्त्री, साधना वेदांती, मधुकर चित्रांश, आत्मा विशेश्वर, कुसुम पटेल, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, दिलीप साहनी, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, रचना अग्रवाल, शैलेंद्र मिश्रा सोनू, विवेक मौर्य, रवि राय हिलमिल, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, कमलेश सोनकर, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल आदि ने भी मन की बात को सुना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.