अराजक तत्वों ने राष्ट्र ध्वज से की छेड़छाड़, तिरंगे में चांद सितारा बनाकर जुलूस में लहराया

यूपी के बहराइच जिले में पयागपुर थाना क्षेत्र में मुहर्रम के सातवीं के जुलूस में कुछ लोगों ने राष्ट्र ध्वज से छेड़छाड़ कर लहराया। अराजक तत्वों ने तिरंगे में चांद सितारा बनाया और पूरे गांव में उस ध्वज को घुमाया। जिसका कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही थाने में शिकायत की। वीडियो की पड़ताल के बाद हेड कांस्टेबल ने तिरंगे से छेड़छाड़ करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसुवापारा में निकालने गए मोहर्रम के  जुलूस में कुछ लोग तिरंगा झंडा लहरा रहे थे। लेकिन इन अराजकतत्वों ने तिरंगे से छेड़छाड़ की और उसमें पेंट से चांद सितारा बनाया।जुलूस में शामिल लोग छेड़छाड़ कर बनाया गया राष्ट्रध्वज को लेकर पूरे गांव में घूमते रहे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने इसे देखा और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने के साथ ही इसकी शिकायत पुलिस कर्मियों से की।

ग्रामीणों के मुताबिक जब उन लोगों ने अराजक तत्वों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध किया तो विपक्षी हमलावर हो गए और उन्हें दौड़ा लिया। आरोप है की इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को की। जिस पर पयागपुर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने बताया की हेड कांस्टेबल श्रीनाथ शुक्ला की तहरीर पर गांव हासुवापारा निवासी ईशा हाफिज, सिकंदर, ताहिर, मुस्लिम और शहंशाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया गया है। पांचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.