परशुराम सेवा समिति इटावा के पदाधिकारी घोषित

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इकदिल/ इटावा परशुराम सेवा समिति उ. प्र. की बैठक आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में संपन्न हुयी l बैठक में समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट व प्रदेश महामन्त्री जयशिव मिश्रा की सहमति पर जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी ने निम्न जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है जिनमें अमित मिश्रा को उपाध्यक्ष, राज तिवारी को महामंत्री, अमित पाठक को मंत्री, मनोज तिवारी को संगठन मंत्री, अंशुल तिवारी को कोषाध्यक्ष, पंकज चतुर्वेदी को सदस्य घोषित किया है l इसी प्रकार महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीतिका तिवारी ने भी महिला पदाधिकारियों की घोषणा की है जिनमें धारवी पांडेय को उपाध्यक्ष, खुशी उपाध्याय को महामन्त्री, संध्या मिश्रा को मंत्री, सुलेखा द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, मुस्कान उपाध्याय को संगठन मंत्री, निधि दुबे को सदस्य बनाया है l

Leave A Reply

Your email address will not be published.