उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का पार पट्टी क्षेत्र कासंयुक्त कार्यालय जेतपुरा में खुला, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने फीता काटकर किया शुभारंभ

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी इटावा बड़े-बड़े मॉल शॉपिंग सेंटर की तरह छोटे व्यापारी भी अब 24 घंटे सातों दिन अपने प्रतिष्ठान को श्रम विभाग से अनुमति लेकर खोल सकते हैं
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने पार पट्टी क्षेत्र में उदी पछाएगांव जेतपुरा कुंडेश्वर के संयुक्त कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए उन्होंने आगे कहा प्रदेश में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों की मांग पर पिछले 3 वर्षों से प्रदेश सरकार से धरना प्रदर्शन आंदोलनों से मांग की थी कि प्रदेश में दो प्रकार की व्यवस्था लागू कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है इस व्यवस्था में बड़े घरानों द्वारा चलाए जा रहे मॉल शॉपिंग सेंटर के लिए अलग प्रक्रिया अपनाकर उन्हें 24 घंटे सातों दिन व्यापार करने की अनुमति दी जाती है वहीं छोटे व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है उनके लिए श्रम विभाग द्वारा साप्ताहिक बंदी से लेकर के तमाम कानून लादे गए हैं जिससे छोटे व्यापारियों का शोषण होता है उपरोक्त दोहरे कानून को समाप्त कराने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन व आंदोलन किए जिस पर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमारी मांगों को मान लिया और मॉल शॉपिंग सेंटर की तरह अब छोटे व्यापारियों को भी अनुमति लेकर व्यापार करने की व्यवस्था की है सभी व्यापारी इस व्यवस्था का लाभ प्राप्त करें कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके वर्मा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान मुन्ना अतुल त्रिपाठी जिला महामंत्री शैलेश जैन जिला संरक्षक एमपी सिंह तोमर रामबाबू गुप्ता शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा राहुल चौहान रमेश यादव कर्नल विष्णु देवकीनंदन जैन आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शूटर चंद्र मोहन तिवारी को देश के साथ इटावा का भी मान बढ़ाने के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम मैं प्रमुख रूप से उदी के अध्यक्ष राम कुमार शुक्ला पछाएगांव गजेंद्र सिंह राठौर जेतपुरा अध्यक्ष सीवेक भदौरिया युवा शहर अध्यक्ष अजय गुप्ता सब्जी मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा नगर उपाध्यक्ष सुमित गर्ग शैलेंद्र सिंह राजावत उदी महामंत्री कपिल गुप्ता झांसी के पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह रमेश कनौजिया मुन्नी कुशवाहा पूजा तिवारी अंजू वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.