विद्युत उपभोक्ता एवं जन-प्रतिनिधि संपर्क अभियान 31 जुलाई 2023 से 06 अगस्त 2023

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा विद्युत विभाग से संबंधित जन-शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु एवं जन-प्रतिनिधिगण का मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु, ऊर्जा विभाग एक सप्ताह का संपर्क अभियान चलाएगा।
इस संपर्क अभियान में विशेष रूप से निम्नांकित कार्य किए जाएंगे:
1. सर्किल स्तर पर अभियान के सप्ताह वाले किसी भी एक दिन क्षेत्र में आने वाले माननीय MLA, MLC, सांसद, नगर पालिका/नगर पंचायत/नगर निगम के अध्यक्ष अथवा महापौर को सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के स्तर पर विनम्रता पूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।
2. इस मीटिंग में उपरोक्त जन-प्रतिनिधिगण को विद्युत आपूर्ति से संबंधित जानकारियां देकर उनका मार्गदर्शन लिया जाएगा।
3. RDSS, बिज़नेस प्लान, नगरीय विद्युत व्यवस्था से संबंधित विभाग की कार्य योजना के बारे में उन्हें बताकर, उनकी राय ली जाएगी।
4. विभाग की समस्याओं जैसे कि बिजली की चोरी, बिल की रिकवरी ना होना जैसे विषयों पर उनका सहयोग मांगा जाएगा।
5. अन्य स्थानीय मु्द्दे जो आवश्यक हों, उन्हें भी चर्चा में लेकर आवश्यक मार्गदर्शन लिया जाएगा। उपरोक्त अभियान प्रमुख रुप से SE के स्तर पर चलाया जाएगा परन्तु उनके अधीनस्थ अधिकारी इसमें उनकी मदद करेंगे एवं सभी मुख्य अभियंता अपने कार्यक्षेत्र में इसकी मॉनिटरिंग करते हुए अपने क्षेत्र के हर सर्किल की मीटिंग में किसी एक दिन प्रतिभाग भी करेंगे।
राज्य मुख्यालय एवं डिस्कॉम स्तर के उच्च अधिकारीगण भी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।
उपरोक्त व्यवस्था के लिए ताकालिक सूचना जारी कर इसकी मॉनिटरिंग की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.