पॉश कॉलोनी में हो रहा था ऐसा काम, छापा मारने गई एसटीएफ और पुलिस की टीम देखकर रह गई हैरान

आगरा में विशेष कार्यबल ने शहर की पॉश कॉलोनी पार्श्वनाथ पंचवटी में ऑनलाइन सट्टे कराने वाले सरगना सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 62 हजार रुपये, 5 लैपटॉप, 12 मोबाइल बरामद किए गए। सटोरियों के तार दिल्ली एनसीआर के गिरोह से जुड़े हुए हैं। फोन पर लोग नंबर लगाते थे। बाद में नंबर खुल जाता था। रुपयों का लेन-देन ऑनलाइन होता था।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पंचवटी कॉलोनी में बड़े स्तर पर सट्टा कराया जा रहा है। इस पर सीओ उदय प्रताप सिंह, निरीक्षक हुकुम सिंह ने टीम और ताजगंज पुलिस के साथ कोठी नंबर 158 में छापा मारा। द्वितीय तल पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इनमें सरगना मुन्ना कुरैशी है। वह मूलरूप से लोहामंडी का रहने वाला है। उसके साथ चमरौली निवासी लोकेश परमार, शमसाबाद निवासी उत्तम चंद, रायभा निवासी संजू सिंह, भरतपुर निवासी हर्षबंधू गौड़ पकड़े गए। सभी मुन्ना के लिए काम करते हैं। वह उन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपये वेतन देता था। कर्मचारी लेन-देन का हिसाब रखते हैं। लोगों से संपर्क करते हैं, जो लोग नंबर लगाते हैं, उन्हें सट्टा खुलने की जानकारी देते हैं।

निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि मुन्ना सट्टे की खाईबाड़ी 9 साल से करता आ रहा है। करोड़ों कमा चुका है। वह चार जगह का सट्टा लगाता है। इनमें गाजियाबाद, फरीदाबाद, गली और दिसाबर नाम का सट्टा है। सुबह से लेकर शाम तक फोन पर लोग नंबर लगाते हैं। इसके बाद सटोरिये व्हाट्सएप पर बड़े सटोरियों को पर्ची भेज देते हैं। नंबर लगने पर अगले दिन भुगतान कर दिया जाता है। ऑनलाइन रकम अदा की जाती थी। लैपटाप में हिसाब रखा जाता था। पुलिस इनकी जांच कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.