उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला महिला कमेटी का हुआ विस्तार

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला महिला कमेटी का विस्तार। महामंत्री,कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री सहित, पदाधिकारी बनाये गये इटावा दिनांक 10-8-2023 को एन एच 2 सिस्थत होटल लीला पैलेस में उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला महिला इकाई का गठन महिला जिलाध्यक्ष अर्चंना कुशवाहा नें जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, प्रान्तीय उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, जिलामहामंत्री रिषी पोरवाल सहित जिला कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया, इसमें श्रीमती सीमा श्रीवास्तव को जिलामहामंत्री ,श्रीमती डी पी सिंह तौमर जिला कोषाध्यक्ष, श्रीमती सीमा पाल को बरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती निशा सक्सेना एंव श्रीमती सोनी यादव को उपाध्यक्ष, श्रीमती वीनू जाटव एंव श्रीमती अंजली कुशवाहा को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा नें कहा कि अभी और महिला व्यापारियों एंव उघमियों को भी संगठन से जोड़ा जायेगा, व्यापार मंडल नें लघु एंव कुटीर उघमी महिला व्यापारियों को जोड़ा है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ एंव जानकारी इन तक पहुंच सके और इनको अपनें व्यवसाय को बड़ाने में मदद मिले।
इस अवसर पर महिला व्यापार मंडल की संरक्षक एडवोकेट मालती यादव, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,शहर अध्यक्ष संजय वर्मा,महिला शहर अध्यक्ष किरन सोनी, जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, पावेन्दृ शर्मा, वरुण राज यादव, अशोक जाटव, मुस्तकीम राइन,बंटी मंसूरी,राजेश पोरवाल, राजीव यादव, सै.लकी,जैनुल आबदीन, अवनीश वर्मा, गौस मुहम्मद,नीरज गुप्ता, धर्मेंद्र यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.