भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह कान्हा प्ले स्कूल पंसारी टोला में बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा, संजय मिश्रा प्रान्तीय महासचिव पांचाल प्रान्त, इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी पाठक ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। सभी अतिथियों ने भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित किया। राष्ट्रगान जन गण मन और राष्ट्र गीत वन्देमातरम का भी सस्वर गायन किया गया। बच्चों ने देश भक्ति के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रान्तीय महासचिव संजय मिश्रा ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया। शैलेश पाठक कोषाध्यक्ष ,राम मनोहर दीक्षित और रामकुमार दुबे संयोजक गण ने सभी का स्वागत किया । इस अवसर पर विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा, इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष, आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, आशा राम मिश्रा, शालिनी पाठक प्रधानाचार्या ने अपने विचार व्यक्त किये। ओम नारायण शुक्ला, अतुल भार्गव, ओमप्रकाश तिवारी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, राजीव लोचन दीक्षित, राजीव अवस्थी, प्रशान्त दीक्षित,सोमेश अवस्थी, श्रीमती इन्दु कुलश्रेष्ठ प्रान्तीय संस्कृति प्रभारी, रीना राठौड़ महिला संयोजिका, शैलजा पाठक, रुचि मिश्रा, प्रियंका दुबे, नेहा आदि की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का कुशल और सफल संचालन सोनल भदौरिया ने किया। कार्यक्रम के अन्त में संयोजक राम मनोहर दीक्षित ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.