पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की मनाई पुण्यतिथि

– आदर्शों से समझौता न कर सरकार को दिया था त्याग: अजय सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते भाजपाई।
फतेहपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपाईयों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डाली। वक्ताओं ने कहा कि स्व. बाजपेई ने कभी आदर्शों से समझौता नहीं किया बल्कि सरकार को भी त्याग दिया था।
उत्तरी पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संजय मोदनवाल की ओर से पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने शिरकत की। भाजपाईयों ने सर्वप्रथम स्व. बाजेपई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी ने कहा कि अटल जी ने जीवन में कभी आदर्शों से समझौता नहीं किया। उन्होने सरकार को भी त्याग दिया था। आज भारतीय जनता पार्टी का इतना बड़ा परिवार एक वट वृक्ष बनकर तैयार हो गया है। यह सब अटल जी के आदर्शों की देन है। इस मौके पर प्रसून तिवारी, राहुल सोनी, घनश्याम लोधी, विनोद चंदेल, पुष्पराज पटेल, वंदना द्विवेदी, श्याम परिहार, राजू सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.