धूमधाम से मनाई अवंतीबाई लोधी की 192 वीं जयंती

अवंतीबाई लोधी के जयंती समारोह में मंचासीन अतिथि।
फतेहपुर। स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 192 वीं जयंती लोधी समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनकी स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका व शिक्षओं का वर्णन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
बुधवार को शहर के बांदा सागर मार्ग स्थित एक मैरिज लॉन में स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 192 वां जन्मदिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्या ने शिरकत की। आयोजक व अखिल भारतीय लोधी संघ के प्रदेश सचिव रघुवीर लोधी की अगुवाई में समाज के लोगों ने अवंतीबाई चैराहा स्थित स्मारक पहुंच कर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की अहम सूत्रधार महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अवंतीबाई ज़िंदाबाद के गगन चुम्बी नारों से वातावरण गूंज उठा तत्पश्चात गोष्ठी करते हुए बताया कि 1857 को अंग्रेज़ो के विरुद्ध होने वाले प्रथम विद्रोह में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की अहम सूत्रधार थी। 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य ने अहम भूमिका अदा की। रानी अवंतीबाई के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरुद्ध ऐतिहासिक निर्णायक युद्ध किया गया। जिसमें वीरांगना ने शहादत हासिल की। इस दौरान उनकी शिक्षाओं व आदर्शों को अपनाने पर बल दिया गया। इस मौके पर डा. फूल सिंह लोधी, अक्षय सिंह लोधी, उदय सिंह लोधी, उदयबीर सिंह लोधी, रक्षपाल सिंह लोधी, प्रेम सिंह लोधी, क्षत्रपाल सिंह लोधी, आसिक लाल सिंह लोधी, रामविशाल लोधी, फौजी प्रभुनाथ सिंह लोधी, भोला सिंह लोधी, चन्द्रभान सिंह शास्त्री, पंकज सिंह लोधी, मनोज लोधी, अंकित लोधी, गंगा सागर, शिव सागर, राजकुमार लोधी, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह लोधी, उर्मिला लोधी, पंकज सिंह लोधी, केपी सिंह लोधी, शनि लोधी, राम लोधी, मनोज लोधी आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.