आज फतेहपुर में अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, सपा के प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

 

फतेहपुर में आज से समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत होगी। शिविर का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को लाने-ले जाने की व्यवस्था की गई है। शिविर में कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

 

शहर के एक इंटर कालेज में दो दिवसीय सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव जीतने को लेकर कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र देंगे। इसके लिए जिले के 6 विधानसभा से सभी विधानसभा प्रभारी और सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 अगस्त की शाम 5 बजे जिले में पहुंचे। उन्होंने देर रात तक पूर्व से लेकर वर्तमान तक नेता और कार्यकर्ता के साथ बातचीत की। आज के कार्यक्रम में जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के सपा नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

 

फतेहपुर में दो दिवसीय सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में काफिले के साथ पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश बांदा जिले से फतेहपुर की सीमा में प्रवेश करते ही दतौली पुल,मुतौर,बहुआ कस्बा,दसवां मील,राधा नगर,जयराम नगर पहुंचे थे।

 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला बांदा से चलकर शाम 5:00 बजे के आसपास सर्किट हाउस पहुंचा। जहां सर्किट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम पहले से मौजूद था। अखिलेश यादव को देखते ही जिंदाबाद के नारे शुरू हो गए। अखिलेश यादव जैसे ही सर्किट हाउस के अंदर गए। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर सर्किट हाउस में घुस गए। अखिलेश की सुरक्षा मैं तैनात कर्मियों पुलिस के जवानों ने एक एक कार्यकर्ताओं को धक्का मार कर बाहर कर दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.