रतन टाटा को महाराष्ट्र सरकार ने  कारोबारी जगत में योगदान के लिए’उद्योग रत्न’ अवॉर्ड, से किया सम्मानित

नई दिल्ली, भारत के सबसे बड़े कारोबारी और परोपकारी रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘उद्योग रत्न’अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके लिए उनके निजी आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार द्वारा रतन टाटा को ये अवॉर्ड दिया गया।

रतन टाटा के स्वास्थ्य कारणों के चलते वे आने वाले इस अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं हो सकते थे। इस कारण से उनके घर पर ही एक समारोह आयोजित कर अवॉर्ड दे दिया गया। इस दौरान रतन टाटा के कारोबार के साथ अन्य क्षेत्रों में दिए गए योगदान को याद किया गया और जश्न मनाया।

महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीसने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह हमारे लिए गर्व एवं सम्मान का क्षण है। टाटा समूह के अध्यक्ष, पद्म विभूषण श्री रतन टाटा जी को महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र के पहले ‘उद्योगरत्न पुरस्कार – 2023’ से सम्मानित किया गया।

उद्योग रत्न अवॉर्ड महाराष्ट्र सरकार द्वार शुरू किया गया एक नया पुरस्कार है, जो कि यह सम्मान किसी विशेष क्षेत्र में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है। यह महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड की तरह है।

इसके द्वारा बिजनेस, इंडस्ट्रीस, शिक्षा, रियल एस्टेट, पर्यटन, फाइनेंसियल सर्विसेज, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, बैंकिंग, आईटी, फूड, हेल्थकेयर और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने के लिए लोगों को सम्मान दिया जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.