15 हजार का इनामिया अंतर्राज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार

इनामियां अंतर्राज्यीय गौ तस्कर।
फतेहपुर। कई मुकदमांे में वांछित पंद्रह हजार रूपये के इनामिया अंतर्राज्यीय गौ तस्कर को सदर कोतवाली पुलिस ने बिहार के कैमूर जनपद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक सुमित देव पांडेय व आरक्षी नीरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि पंद्रह हजार का ईनामिया अंतर्राज्यीय गौ तस्कर बिहार प्रांत के कैमूर जिले में छिपा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम कैमूर पहुंची और तस्कर को दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम शकील कुरैशी पुत्र स्व. अजमुल्ला कुरैशी निवासी चैनपुर वार्ड नं. 2 थाना चैनपुर जिला कैमूर बिहार बताया। पकड़े गये गौ तस्कर को पुलिस जनपद लाई और उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि पंद्रह हजार रूपये के इनामिया अंतर्राज्यीय गौ तस्कर शकील कुरैशी को पुलिस ने कैमूर जिला से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस की इस सफलता पर एसपी से प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.