बच्चे के झूले का फंदा बनाकर मां ने किया सुसाइड, दूसरे कमरे में सो रहा था पति; देखा तो उड़े उसके होश

 

इंदौर में एक मां ने अपनी तीन माह की बेटे के झूले का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने बेटे को झूले से उतारकर नीचे सुला दिया। दिन में बच्चे के रोने पर दूसरे कमरे में सो रहे पति की नींद खुली। बच्चे के पास आकर देखा तो पत्नी फंदे पर लटक रही थी। तत्काल साले और ससुर को इसकी जानकारी दी। तीनों निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राऊ पुलिस के मुताबिक कल्पना (27) पति समरजीत सिंह निवासी सांई विहार कॉलोनी ने अपने घर में फांसी लगा ली। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि घटना के समय समरजीत अंदर के कमरे में सो रहा था। दोपहर में बच्चे के रोने के चलते उसकी नींद खुली। तभी बाहर आकर देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी।

 

समरजीत ने बताया कि वह फार्मा कंपनी में काम करते हैं। रविवार सुबह नाइट शिफ्ट कर घर आए थे। इसके बाद वह रूम में सोने चले गए। पत्नी कल्पना अपने तीन माह के बेटे को लेकर दूसरे कमरे में थी। पति समरजीत ने बताया कि पत्नी ने अपनी साड़ी का झूला बेटे के लिये बनाया था। उसी झूले से वह फंदे पर लटक गई।

समरजीत के मुताबिक मई 2021 में दोनों की शादी हुई थी। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है। उसका ससुराल मूसाखेड़ी में है। जॉब के चलते वह इंदौर में रहने आ गया था। 2016 से वह यहीं रहता था। राऊ पुलिस के मुताबिक परिवार के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

भाई राहुल ने बातचीत में बताया कि करीब डेढ़ बजे के बाद बहन कल्पना ने उसे कॉल किया। वह काम में व्यस्त था। तो कॉल रिसीव नही कर पाया। कुछ देर बाद उसने कॉल लगाया तो बहन ने नही उठाया। इसके 15 से 20 मिनट के अंतर में जीजा समरजीत का कॉल आया।

उन्होंने कहां कि वह बहन को फंदे से उतारे के नही। इसके बाद दोनो की बहस हुई। राहुल काम छोड़कर अपने जीजा समरजीत के घर पहुंचा। राहुल ने बताया कि बहन कल्पना घर आना चाहती थी। लेकिन जीजा से अकेले आने की बात पर उसकी कहासुनी हुई थी। वह काॅल कर कुछ बताना चाहती थी। लेकिन उसके पहले ही उसने जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। मामले में जांच जारी है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.