गदर-2 450 करोड़ के करीब पहुंची, 65 साल के सनी देओल के पास 130 करोड़ रु. की संपत्ति

 

बॉलीवुड के स्टार सनी देओल की गदर-2 ने 10 दिन में 375 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, दूसरी तरफ एक बैंक ने सनी को लोन के 56 करोड़ रुपए नहीं चुकाने पर नोटिस जारी किया था। जिसकी वजह से बैंक ने कर्जा वसूलने के लिए उनकी मुंबई के जुहू स्थित बंगले को नीलाम करने ऐलान किया था हालांकि 24 घंटे के भीतर ही इस नीलामी के नोटिस को वापस ले लिया गया और सनी को कुछ राहत मिली।

सनी फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल गुजार चुके हैं। 1983 में उनकी फिल्म बेताब रिलीज हुई थी और अब गदर-2 के जरिए उन्हें ऐतिहासिक सफलता मिली है। वो 90 के दशक के सबसे पॉपुलर हीरो रहे हैं।

 

100 से ज्यादा फिल्में की हैं जिनकी बदौलत उन्होंने 130 करोड़ की संपत्ति बनाई है। 1997 में आई फिल्म बॉर्डर के लिए जहां उन्हें 90 लाख की फीस मिली थी। वहीं, अब वो 15 करोड़ रु. की फीस लेते हैं यानी उनकी फीस करीबन 15 गुना तक बढ़ी है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस बंगले को नीलाम करने की बातें चल रही हैं वो मुंबई के जुहू में गांधी ग्राम रोड पर स्थित है। इसका नाम सनी विला है। सनी देओल और उनका परिवार इस बंगले में नहीं रहता है। इसका इस्तेमाल सनी अपने प्रोडक्शन स्टूडियो सनी सुपर साउंड के लिए रिकॉर्डिंग और डबिंग स्टूडियो के तौर पर करते हैं। इसके अलावा इसमें कुछ स्पेस बिजनेस मीटिंग्स और बतौर रेसिडेंशियल एरिया भी यूज किया जाता है।

 

इसमें एक प्रिव्यू थिएटर और दो पोस्ट प्रोडक्शन सुइट्स भी हैं। ज्यादातर सनी विला बॉलीवुड फिल्मों को डब करने और फिल्म स्क्रीनिंग होस्ट करने के लिए ही किया जाता है जिससे देओल परिवार की काफी कमाई होती है।

सनी देओल मुंबई में अपनी फैमिली के साथ मालाबार हिल एरिया में एक बंगले में रहते हैं। इस पॉश एरिया में आदि गोदरेज, बिड़ला फैमिली और जिंदल जैसी बिजनेस फैमिलीज रहती हैं। ये बंगला इतना बड़ा है कि इसमें एक साथ 50 फैमिली मेंबर्स रह सकते हैं। घर में टेक्नोलॉजी, लग्जरी और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। घर में जिम, गार्डन, डाइनिंग एरिया और एक हेलिपैड भी है। इसके अलावा इसमें स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी और मूवी थिएटर भी हैं।

 

सनी के पास मुंबई में एक और घर है जो कि विले पार्ले जैसे पॉश इलाके में है। सालों पहले सनी ने इस घर को 6 करोड़ रु. में खरीदा था। इसके अलावा उनके पास मुंबई के ओशिवारा काम्प्लेक्स में एक और घर है, जिसे उन्होंने 2 करोड़ में खरीदा था। सनी के पास मुंबई में ही तकरीबन 8 करोड़ रु. की जमीनें और एक कॉम्प्लेक्स भी हैं, जिसकी कीमत 21 करोड़ रु. है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी ने मनाली और इंग्लैंड में भी रियल एस्टेट में इंवेस्ट किया है।

लग्जरी कारों की बात करें तो सनी के पास तकरीबन 1.5 से 2.5 करोड़ के बीच की रेंज रोवर और 1.5 करोड़ की ऑडी ए-8 जैसी कारें हैं।

65 साल के सनी देओल की नेटवर्थ तकरीबन 130 करोड़ रु. है। उनकी सालाना कमाई 12 करोड़ के आसपास है। एक फिल्म में काम करने के लिए सनी 12-15 करोड़ रु. चार्ज करते हैं। गदर-2 के बाद वो अब फिल्मों के प्रॉफिट में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा उनकी फीस भी गदर-2 के हिट होने की वजह से 20 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए सनी की फीस लगभग 3-5 करोड़ रु. है।

 

सनी 90 के दशक के सबसे पॉपुलर एक्टर थे। उन्होंने 1983 में आई फिल्म बेताब से डेब्यू किया था। फिल्म में सनी की एक्टिंग को खूब सराहना मिलीं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट भी किया गया। उनकी गिनती बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में होती थी। फिल्म बॉर्डर के लिए सनी को 60 लाख रु. फीस मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2001 में आई फिल्म गदर के लिए सनी की फीस 4.5 करोड़ रुपए थी।

 

2019 में जब सनी देओल BJP की ओर से पंजाब की गुरदासपुर सीट के प्रत्याशी बने थे तो उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का जिक्र किया था। इसमें सनी ने 87 करोड़ की संपत्ति होने की बात कही थी। उन्होंने ये भी बताया था कि उन पर 53 करोड़ का कर्ज है। सनी के मुताबिक, उन्होंने और पत्नी पूजा ने बैंक से 51 करोड़ का कर्ज लिया हुआ था। इसके अलावा उनपर 2.5 करोड़ का सरकारी कर्ज बकाया होने का जिक्र भी हलफनामे में किया था। इसमें सनी ने 7 लाख रु. GST बकाया होने की भी बात की थी।

सनी के पिता धर्मेंद्र के पास भी मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टीज हैं। उनके पास लोनावला में एक फॉर्म हाउस है, जो करीब 11 एकड़ में फैला है। इस फॉर्महाउस की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है। इसके अलावा मुंबई में उनके दो बंगले भी हैं। एक बंगला जुहू में है, जिसकी कीमत करीब 90 करोड़ और दूसरा गोरेगांव में है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ है। वहीं दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के पास मुंबई में 5 फ्लैट हैं, जिनकी कंबाइंड कीमत करीब 50 करोड़ से ज्यादा है।

 

2019 में BJP की ओर से मथुरा में चुनाव लड़ने के लिए दायर हलफनामे में हेमा ने 249 करोड़ की संपत्ति होने की बात कही थी। इसमें 114 करोड़ की संपत्ति हेमा मालिनी ने अपने नाम पर बताई थी, जबकि धर्मेंद्र को 135 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक बताया था। 2023 तक दोनों की संपत्ति में इजाफा हुआ है और इनकी कम्बाइंड नेटवर्थ 335 करोड़ के आसपास है।

सनी के मुकाबले बॉबी की नेटवर्थ उनसे आधी यानी 77 करोड़ के आसपास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सालाना इनकम 6 करोड़ है और वो हर महीने तकरीबन 50 लाख रु. कमाई करते हैं। बॉबी अपनी हर फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रु. की फीस लेते हैं।

 

मुंबई में उनके सुहाना और समप्लेस एल्स नाम के दो चाइनीज रेस्टोरेंट हैं जो कि उनकी कमाई का जरिया हैं। प्रॉपर्टी की बात करें तो बॉबी के पास मुंबई में एक घर है जिसकी कीमत 8 करोड़ है। बॉबी के कार कलेक्शन में लैंड रोवर, फ्रीलैंडर 2, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, पोर्शे कायेन जैसी लग्जरी कारें हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.