23 वें तीर्थकर भगवान पाश्र्वनाथ का मनाया महा महोत्सव

– चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए की प्रार्थना
भगवान पाश्र्वनाथ का महा महोत्सव मनाते जैन अनुयायी।
फतेहपुर। जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ का निर्माण महा महोत्सव दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संग भगवान का पंचाभिषेक व हवन, पूजन किया गया। साथ ही चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भी प्रार्थना की गई।
भगवान पाश्र्वनाथ का निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव बुधवार को मनाया गया। जिसमें सबसे पहले भगवान का पंचाभिषेक करने के साथ ही पूजन किया गया। इस दौरान भगवान पाश्र्वनाथ के जयकारों से समूचा मंदिर गुंजाएमान रहा। इसके साथ ही अध्यक्ष आनंद कुमार जैन ने भगवान शांतिनाथ का मस्तकाभिषेक सहित विश्व शांति धारा का पाठ किया तत्पश्चात जैन अनुयायियों ने 23 किलो का निर्वाण लाडू भगवान के चरणों में अर्पित किया। इस दौरान मानस्तंभ चारों दिशाओं में विराजमान श्री जिनेंद्र भगवान का अभिषेक कर विश्व पटल पर देश व धर्म की प्रभावना किए जाने की प्रार्थना की गई। दोपहर के समय आयोजित होने वाले हवन में जैन समाज के लोगों ने यज्ञ वेदी पर आहूतियां देते हुए चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग की कामना की। नरेंद्र चंद्र जैन ने बताया कि श्रावण शुक्ला सप्तमी के दिन ही 23 वें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ ने झारखंड में स्थित सर्वाेच्च शास्वत तीर्थ सम्मेद शिखर के पर्वत से मोक्ष की प्राप्ति की थी। जिसके बाद से इस पर्वत को स्वर्णभद्र कूट के नाम से जाना जाता है। वहीं भगवान की यक्षणी देवी मां पद्मावती का भी अनुयायियों द्वारा भव्य श्रंगार किया गया। शाम के समय भक्ताम्बर स्त्रोत का पाठ करने के साथ ही दीपक विधान किया गया जबकि रात्रि के समय भजन कीर्तन संग संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीपक जैन, अजय जैन, पप्पू जैन, संदीप जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, मोहित जैन, शोभित जैन, भव्य जैन, अक्षत जैन, सरला जैन, कांती जैन, प्रीती जैन, सीमा जैन, अलका जैन, रीना जैन, पूजा जैन, स्वाती जैन, यशी जैन, रिद्धी जैन आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.