प्रदेश संगठन मंत्री ने संस्थापक अध्यक्ष का किया सम्मान

– दिसंबर माह तक दस जिलों की इकाईयों का होगा गठन
संस्थापक अध्यक्ष का सम्मान करते प्रदेश संगठन मंत्री।
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री एवं आगरा मंडल प्रभारी देवेंद्र नलवंशी ने जनपद आकर संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों से रूबरू कराया। साथ ही दिसंबर माह तक दस जिलों की इकाइयों का गठन करते हुए जिलाध्यक्ष की घोषणा किए जाने की बात कही।
प्रदेश संगठन मंत्री व आगरा मण्डल प्रभारी देवेन्द्र नलवंशी शहर आये और उन्होने संगठन के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा से भेंट की। तत्पश्चात संस्थापक अध्यक्ष को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होने संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यवाही की समीक्षा प्रस्तुत की। सितंबर माह में आगरा, झांसी, ललितपुर में इकाइयों के गठन के प्रस्ताव की पहल प्राप्त कर अनुमति प्राप्त की। कार्यकरणी सदस्य गोपाल सिंह के साथ दौरे पर आये देवेन्द्र नलवंशी ने कहा कि माह दिसंबर तक 10 जिलों की इकाइयों का गठन करते हुए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जायेगी तत्पश्चात इकाइयों का गठन सुनिश्चित किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने प्रदेश संगठन मंत्री देवेन्द्र नलवंशी को प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए उत्साहवर्धन किया। प्रदेश के 20 जिलों की इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी सौपी। जिसकी समय सीमा मार्च 2024 होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.