भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की महिला इकाई गठित

– कविता जिलाध्यक्ष व एकता को मिली महामंत्री पद की कमान
पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते अतिथि।
फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की महिला इकाई का गठन हुआ। जिसमें कविता गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया। महासमिति के पदाधिकारी ने पुष्प एवं प्रमाण पत्र देकर सभी नवीन पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवमनोनीत महिला जिलाध्यक्ष ने समाज को संगठित करने का भरोसा दिया।
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की एक बैठक हरिहरगंज में अमित गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने की। श्री बाबू ने कहा कि संगठन में मातृ शक्तियों का विशेष योगदान रहता है। मातृ शक्तियों को एकजुट कर संगठन को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज महिला इकाई का गठन किया गया है। जिसमें कविता गुप्ता जिलाध्यक्ष, एकता गुप्ता महामंत्री, सोनी गुप्ता कोषाध्यक्ष, अंसली गुप्ता उपाध्यक्ष, मनीष गुप्ता एडवोकेट को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्त ने नवीन पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि नवीन इकाई के गठन से संगठन और गतिशील होगा। अपेक्षा व्यक्त किया कि मातृ शक्तियों के संगठन को शीघ्र ही और विस्तार कर प्रभावी बनाया जाए। अधिक से अधिक मातृ शक्तियों को संगठन से जोड़ा जाए। इस मौके पर जिला महामंत्री साजन गुप्ता, सुशील गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, डॉक्टर सौरभ गुप्ता, अतुल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, यश गुप्ता, अमित गुप्ता, मयंक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.