मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 29 लाभार्थियों को मिली चेक

– निराश्रित महिला पेंशन पाने वाली लाभार्थियों का मुंह मीठा कराया
– केंद्रीय राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को बांधी राखी
लाभार्थियों को चेक सौंपती केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व डीएम।
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से संवाद कियाा। जिसका सजीव प्रसारण गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में सांसद/केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की उपस्थिति में देखा व सुना गया।
केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष व जिलाधिकारी श्रुति ने मुख्यमंत्री कन्या सुगंगला योजनान्तर्गत जनपद के उपस्थित 29 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक उपलब्ध कराते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही लाभार्थियों को मिष्ठान वितरित किया। केन्द्रीय मंत्री ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होने विधायकों के साथ-साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिलाधिकारी श्रुति, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल को रक्षासूत्र बांधते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है। यह प्राचीनकाल से निरंतर चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना बेटियों के लिए आगे बढ़ने एवं उनके सपनों में पंख लगाने का कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं, बेटियों की हरसंभव मदद की जा रही है। जिससे हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने भविष्य का निर्माण कर सके और देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देकर उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों व लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार चन्द्रौल, जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव के अलावा लाभार्थी व निराश्रित महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.