मनोज बाजपेयी को देखकर बने एक्टर, कभी स्कूल की फीस भरने के नहीं थे पैसे; आज 81 करोड़ हैं राजकुमार राव की नेटवर्थ

 

बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव का आज 39वां बर्थडे है। वो लगभग 42 फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक नेशनल और 4 फिल्मफेयर अवाॅर्ड से भी सम्मानित किए गए हैं। आज 81 करोड़ रुपए उनकी नेटवर्थ है लेकिन एक वक्त ऐसा था कि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। मनोज बाजपेयी की एक्टिंग देख उन्होंने एक्टर बनने का फैसला किया था।

आज से ठीक 38 साल पहले हरियाणा के गुरुग्राम में राजकुमार राव का जन्म हुआ। पिता सत्य प्रकाश यादव हरियाणा रेवेन्यू डिपार्टमेंट में काम करते थे और मां कमलेश यादव हाउसवाइफ थीं।

 

 

राजकुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो स्कूल में थे, जब परिवार की स्थिति कुछ कारणवश खराब हो गई थी। फीस जमा करने के भी पैसे नहीं थे। तब उनकी 2 साल की फीस एक टीचर ने भरी थी।

एक्टर बनने की तैयारी राजकुमार ने कम उम्र से ही कर दी थी। स्कूल में होने वाले नाटक में वो हमेशा भाग लिया करते थे। ग्रेजुएशन उन्होंने दिल्ली के आत्म राम सनातन धर्म कॉलेज से किया है। नाटक करने का सिलसिला यहां भी जारी रहा। दिल्ली में मानों राजकुमार के सपने को और पंख मिल गया। यहां पर वो क्षितिज थिएटर ग्रुप और श्री राम सेंटर के साथ एक साथ नाटक करने लगे।

 

 

राजकुमार को नाटक करना और देखना अच्छा तो लगता था लेकिन उन्होंने एक्टिंग को कभी करियर ऑप्शन के तौर पर नहीं चुना था। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसे किरदार को देखा, जिसे देखने के बाद उन्होंने एक्टर बनने का फैसला कर लिया। ये शख्स थे मनोज बाजपेयी, जिन्हें ऑन-स्क्रीन देखने के बाद राजकुमार ने ये कदम उठाया।

फिर उन्होंने 2008 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से 2 साल का एक्टिंग कोर्स किया।

 

 

राजकुमार ने इन दिनों का याद करते हुए बताया था कि जब वो मुंबई FTII में आए थे, तब वो एक छोटे से घर में रहते थे। उस घर के लिए उन्हें हर महीने 7 हजार रुपए देने पड़ते थे जो उस वक्त एक बड़ी रकम थी। महीने के खर्च के लिए लगभग 15-20 हजार रुपए की जरूरत पड़ती थी। कभी-कभी अकाउंट में बस 18 रुपए ही बचे रहते थे।

FTII आने-जाने की कुल दूरी 70 किलोमीटर थी और इसे वो साइकिल से पूरा करते थे।

 

 

FTII से एक्टिंग कोर्स करने के बाद राजकुमार का असली संघर्ष शुरू हुआ। इस संघर्ष के बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। उनका कहना था कि शुरुआत में उन्होंने छोटे-मोटे ऐड में काम किया। ऐसा करके वो महीने में 10 हजार कमा लेते थे। कई बार ऐसा होता था कि महीने भर काम नहीं मिलता था।

दोस्तों के साथ खाना शेयर कर रहना पड़ता था। ऑडिशन के लिए दर-दर भटकते थे, फिर भी कोई काम नहीं मिलता था। उनका सपना था बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करना लेकिन उन्हें रोल छोटे ही ऑफर होते थे।

 

 

बितते वक्त के साथ राजकुमार कुछ पाने की उम्मीद खोने लगे। उन्हें लगा कि वो इस फील्ड में कुछ भी नहीं कर पाएंगे, लेकिन कुछ समय बाद उनकी किस्मत पलटी। 2010 की फिल्म रन में राम गोपाल वर्मा ने उन्हें एक छोटा सा रोल ऑफर किया।

इस फिल्म के बाद उनके पास फिर से काम की कमी हो गई। कुछ साल उन्होंने ऑडिशन के चक्कर लगा कर ही गुजारे। इसी दौरान उन्होंने फिल्म लव सेक्स और धोखा के लिए ऑडिशन दिया। उन्हें उम्मीद थी कि इस फिल्म में उन्हें काम जरुर मिल जाएगा। कई दिनों तक कन्फर्म कॉल का इंतजार करने लगे। कई दिन बीत गए लेकिन कॉल नहीं आया।

 

 

एक दिन वो घर पर अकेले थे। तभी फोन की घंटी बजी जो उनकी जिंदगी का सबसे अहम फोन काॅल रहा। फोन उठाते ही सामने से आवाज आई कि वो फिल्म के लिए सिलेक्ट हो गए। ये सुनते ही वो झूम उठे। सबसे पहले उन्होंने अपनी मां को कॉल कर ये खुशी उनके साथ साझा की।

फिल्म में राजकुमार की एक्टिंग को लोगों ने बहुत सराहा था। बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने लगभग 10 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

 

फिल्म लव सेक्स और धोखा में राजकुमार की एक्टिंग देख अनुराग कश्यप ने उन्हें गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में कास्ट किया। फिल्म में उन्होंने शमशाद आलम के रोल में काम किया था। रोल में परफेक्ट तरीके से ढलने के लिए वो वासेपुर गए थे और कई दिनों तक वहां रहकर उन्होंने वहां की बोली सीखी थी।

2014 में राजकुमार ने अपना सरनेम यादव से बदलकर राव कर लिया। साथ ही उन्होंने अपने नाम में एक और M जोड़ लिया। इसके बाद वो अपना नाम Rajkummar Rao लिखने लगे। इस बारे में उन्होंने कहा था, मैं दोनों सरनेम में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकता हूं क्योंकि दोनों पारिवारिक नाम हैं। जहां तक ​​पहले नाम में दोहरे ‘एम’ का सवाल है, यह मेरी मां के लिए है। वह अंक ज्योतिष में विश्वास करती हैं।

 

 

राजकुमार राव की नेटवर्थ 81 करोड़ है। वो एक फिल्म के करीब 6 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1-2 करोड़ फीस लेते हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई के एक पॉश इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने हाल ही में एक शानदार नई हार्ले-डेविडसन फैट बॉब मोटरसाइकिल खरीदी। उनके पास ऑडी Q7 भी है।

किस्सा ये है कि स्कूल के दिनों में राजकुमार एक लड़की को पसंद करते थे। पहली बार उस लड़की वो फुटबॉल खेलते देखे और उसी दिन से पसंद करने लगे। उस लड़की का पहले ये एक बॉयफ्रेंड था।

 

 

जब उस लड़के को पता चला कि राजकुमार उसकी गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे हैं, तो वो भड़क गया। राजकुमार को सबक सिखाने के लिए उसने 25 लड़को को बुलाया, जिन्होंने उनकी बहुत पिटाई की।

2010 से राजकुमार एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 15 नवंबर 2021 में चंडीगढ़ में शादी की थी। शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स और दोस्तों के साथ फिल्मों से जुड़े कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे। साथ ही शादी के रिसेप्‍शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे थे।

 

 

एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने ‘लव सेक्स और धोखा’ फिल्म में पहली बार राजकुमार राव को देखा था। पहली बार पत्रलेखा को लगा था कि राजकुमार, फिल्म के किरदार की ही तरह अजीब हैं, हालांकि ऐसा नहीं था। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव ने एक एड में पत्रलेखा को देखकर उनसे शादी करने का मन बना लिया था।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.