चेन्नई में शाहरुख खान का हुआ ग्रैंड वेलकम, डायरेक्टर एटली बोले- कभी मन्नत के बाहर शूटिंग किया; अब SRK के साथ हूं

 

बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान बुधवार को चेन्नई में जवान का ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च इवेंट हुआ। शाहरुख खान, विजय सेतुपति म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध और डायरेक्टर एटली कुमार सहित फिल्म से जुड़े कई लोग वहां पहुंचे। इस इवेंट में शाहरुख खान का भव्य स्वागत किया गया।

यह इवेंट लोकल के कॉलेज में रखा गया था। वहां हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे। 7 सितंबर को फिल्म रिलीज होने वाली है, उससे ठीक एक हफ्ते पहले यह इवेंट रखा गया।

 

 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूजिक लॉन्च इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर एटली ने कहा कि एक बार वे मुंबई में शाहरुख के घर मन्नत के बाहर शूटिंग कर रहे थे। उनके दोस्त को जब यह बात पता चली तो उसने मन्नत के सामने खड़े होकर तस्वीर लेने की बात कही।

एटली का कहना है कि इस घटना के 13 साल बाद शाहरुख खान ने खुद उनके लिए मन्नत का गेट खोला है।

 

 

जवान में विलेन का रोल कर रहे एक्टर विजय सेतुपति भी इवेंट भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- कॉलेज में मुझे एक लड़की पर क्रश था। वो शाहरुख खान को काफी पसंद करती थी। अब मुझे मौका मिला है कि मैं शाहरुख से इस बात के लिए बदला ले सकूं।

शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- आप मेरे से बदला तो ले लेंगे, लेकिन लड़कियों को मेरे से छीन नहीं सकते।

 

 

फिल्म के आर्ट डायरेक्टर मुत्थुराज ने कहा- शाहरुख खान ने जवान के जरिए 3000 परिवारों को रोजगार दिया है। वे चाहते तो आराम से मुंबई में सेट बना सकते थे। हालांकि वे चेन्नई आए। मैं उन तमाम परिवारों की तरफ से शाहरुख का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

शाहरुख खान आज (31 अगस्त) को फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर लॉन्च करेंगे। शाहरुख ने पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी।

 

 

उन्होंने बुर्ज खलीफा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त की रात 9 बजे। मेरे साथ जवान को सेलिब्रेट कीजिए।’

जाहिर है कि कई मौकों पर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा शाहरुख के सम्मान में जगमगाती रही है। उनके जन्मदिन कई बार खास तौर से लाइटिंग शो चलाया जाता है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.