पानीपत में यमुना में डूबने से चाचा-भतीजे की हुई मौत, पूर्णिमा पर स्नान करते वक्त गहरे कुंड में पहुंचे

 

हरियाणा के पानीपत जिले से गुजर रही यमुना नदी में पूर्णिमा पर स्नान करते समय दौरान चाचा-भतीजा गहरे कुंड में डूब गए। जिनकी बुधवार से तलाश की जा रही थी। कोहराम उस वक्त मच गया, जब गुरुवार को दोनों के शव बरामद हुए।

 

दोनों के शवों के होने की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन व पुलिस पहुंची। शवों को यमुना से बाहर निकाला गया। दोनों की पहचान कर मौके से शवों को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा गया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई की है।

 

मृतकों की पहचान जनपद बदायूं निवासी नंद किशोर (19) और उसका भतीजा नन्हा (18) के रूप में हुई है। दोनों पानीपत की सिवाह स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। वे बुधवार सुबह करीब 10 बजे पूर्णिमा के अवसर पर अन्य साथियों के साथ यमुना नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे थे।

 

जब वे सनौली यमुना घाट हरियाणा की ओर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे, तभी गहरे कुंड में डूब गए। वहां मौजूद उनके साथियों ने शोर मचाया और मामले की सूचना यमुना पुल चौकी पुलिस को दी।

 

इस पर सीमावर्ती दोनों राज्यों की यमुना बॉर्डर पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को मौके पर बुलाते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। लेकिन बुधवार को उनका कोई सुराग नहीं लगा था। गुरुवार को दोनों के शव मिले।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.