भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति बने, चीनी मूल के 2 विरोधियों को हराया

 

विदेश: भारतवंशी थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वे देश के 9वें राष्ट्रपति होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार देर रात इसका ऐलान किया। थर्मन ने चीनी मूल के 2 विरोधियों को करारी शिकस्त दी है। 1 सितंबर को हुए मतदान में उन्हें कुल 70.4% वोट मिले।

 

 

सिंगापुर के इलेक्शन डिपार्टमेंट के मुताबिक शुक्रवार (1 सितंबर) को हुई वोटिंग में सिंगापुर के करीब 27 लाख लोगों में से 25.3 लाख लोगों ने मतदान किया और 93.4% वोटिंग हुई।शनमुगरत्नम के विरोधियों एनजी कोक सांग को 15.72% और टेन किन लियान को 13.88% वोट मिले हैं। थर्मन को दोनों के वोट के दोगुना वोट मिले हैं।

 

 

थर्मन 25 फरवरी 1957 को सिंगापुर में जन्मे हैं। उनके दादा तमिलनाडु से जाकर सिंगापुर में बसे थे। थर्मन के पिता प्रो.के. शनमुगरत्नम थे। जो एक चिकित्सा वैज्ञानिक थे। जिन्हें सिंगापुर में पैथोलॉजी के जनक माना जाता है।

 

 

कैम्ब्रिज के अर्थशास्त्री थर्मन सिंगापुर के ‘पॉलिसी मेकर’ रहे हैं। वे ग्लोबल फोरम पर सिंगापुर और भारत जैसे देशों की बात को बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। वे कहते हैं कि चीन-अमेरिका दोनों महाशक्तियों को यह अहंकार छोड़ने की जरूरत है कि वे सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि विकासशील देश बहुत जरूरी हैं।

 

 

थर्मन की पत्नी जेन इटोगी चीनी-जापानी मूल की हैं। वो उन्हें कैंब्रिज में मिली थीं। उनकी एक बेटी और 3 बेटे हैं। बेटी माया वकील, बेटा आकाश सॉफ्टवेयर टेक कंपनी क्रियोन डेटा के सह संस्थापक हैं। वहीं, कृष्ण इकोनॉमिक्स, जबकि अर्जुन सिंगापुर अमेरिकन स्कूल के छात्र हैं।

 

 

थर्मन मतदान से राष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। वहीं, सिंगापुर में भारतीय मूल के तीसरे राष्ट्रपति बने हैं। 1981 में संसद में चुने गए देवेन नायर राष्ट्रपति बने थे। एस. आर. नाथन 1999 से 2011 तक 11 साल तक राष्ट्रपति रहे। वे निर्विरोध चुने गए थे। 1991 के बाद से आम लोग वोटिंग से राष्ट्रपति चुनते हैं।

 

 

ब्रिटेन में ऋषि सुनक समेत 7 देशों के प्रमुख भारतवंशी हैं। 42 देशों की सरकार या विपक्ष में कम से कम एक भारतवंशी है। सबसे ज्यादा 19 सांसद कनाडा में हैं। इनमें तीन कैबिनेट मंत्री हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.