प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा का शिक्षक श्री अवार्ड के लिए हुआ चयन

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा।अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन पूर्व राष्ट्रपति भारत सरकार के जन्मदिवस 5 सितंबर 2023 पर नई दिल्ली में आयोजित भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा,इटावा के प्राचार्य प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा को शिक्षक श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
प्रोफेसर शर्मा को यह अवार्ड शिक्षा एवं सेवा क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों एवं भारत नेपाल के मध्य समरसता बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों हेतु दिया गया है। कार्यालय सचिव लाल बहादुर ने बताया कि यह अवार्ड मुख्य अतिथि महामहिम नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा, समारोह के अध्यक्ष श्री तीर्थ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, विशिष्ट अतिथि श्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री,भारत सरकार के कर कमलों द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा जिसमें नेपाल राष्ट्र की टोपी,शॉल, अभिनंदन पत्र,मेडल,स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक सर्वोच्च न्यायालय,नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ..ए.पी.सिंह ने बताया की शिक्षक श्री अवार्ड का चयन कर्म स्थल से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर सलाहकार बोर्ड सदस्यों द्वारा चयन किया गया है।शिक्षक श्री अवार्ड के साक्षी 22 राष्ट्रों के प्रतिनिधि होंगे जिनमें भारत,नेपाल, भूटान अफगानिस्तान अल्जीरिया अंगोला ऑस्ट्रिया कोरिया फिनलैंड फिनिश जर्मनी इराक इजरायल मैकडोनिया मोरक्को नीदरलैंड नाइजीरिया नॉर्वेजियन रोमानिया रॉयल टेनिस ट्यूनीशिया आदि राष्ट्र रहेंगे।सम्मानित प्रतिभाओं को नेपाल में 28 से 30 दिसंबर 2023 को आयोजित सार्क सदस्य राष्ट्रों के सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भी आमंत्रित किया जाएगा।
प्रोफेसर शर्मा के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं महाविद्यालय परिवार ने प्राचार्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.