समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया। जिसमें इन लोगों ने कहा कि जनपद फतेहपुर में समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से सभी विधानसभा के बूथों तक जन समस्याएं जानने के लिए बैठकों का आयोजन कर जन समस्याएं जानी है। जिसमें बिजली, पानी, घुमंतू जानवर और कानून व्यवस्था पूरी तरह पंगु है। गांव में रहने वाले किसान, खेतिहर मजदूर, असहाय महसूस कर रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गरीब किसान मजदूर परेशान है। गाँव में पाइप लाइन डाली जा रही है लेकिन पाइप डालने के बाद किसी भी ठेकेदार द्वारा उनका मरम्मतीकरण नहीं कराया जा रहा है। इससे गांव में आवा गमन की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। विद्युत की समस्या से भी लोग परेशान है। फतेहपुर में इस वर्ष बरसात कम होने के कारण सूखा पड़ गया है। लेकिन प्रशासन और सरकार ने अभी तक फतेहपुर को सूखा जनपद घोषित नहीं किया है। जनपद को सूखा घोषित किया जाए। जनपद के समस्त मुख्य मार्ग ओवरलोडिंग से पूर्णतया ध्वस्त हो चुके हैं। जिससेे आए दिन दुर्घटनाएं होती है। सड़कों का मरम्मतीकरण जनहित में अविलंब कराया जाए। इस अवसर पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक उषा मौर्य, पूर्व सांसद डा0 अशोेेक पटेल, जिला महासचिव चैधरी मंजर यार, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, विपिन सिंह यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, नंदकिशोर पाल, सुघर लाल यादव, नफीसुद्दीन, सऊद अहमद, सनी लोधी, मनोज लोधी, देवेन्द्र उर्फ पुत्तन लोधी, ब्रजेन्द्र यादव, अयूब खां, हेमू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.