यूपी में 48 घंटे में 25 IAS का हुआ ट्रांसफर, नवनीत सिंह चहल DM प्रयागराज बने और पढ़े पूरी ख़बर

 

यूपी में 48 घंटे में 25 IAS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें से 15 जिलों के डीएम बदले गए। शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर हुए, शनिवार रात में 6 IAS अफसरों को उधर-इधर किया गया। इसके बाद शनिवार देर रात दोबारा शासन ने ट्रांसफर में कुछ के बदलाव तो कुछ और अफसरों को नए पदों पर तैनात किया है।

IAS अंकित अग्रवाल का जिला बदला गया, रामपुर DM की जगह उन्हें बिजनौर का DM बनाया गया। रवींद्र कुमार मन्दार अब रामपुर के DM बने रहेंगे। IAS नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज का डीएम बनाया गया। वहीं, भानुचंद्र गोस्वामी को आगरा की कमान सौंपी गई।

 

 

डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी को डीएम हमीरपुर से विशेष सचिव वन और पर्यावरण बनाया गया है। प्रयागराज के DM रहे संजय खत्री को ACEO नोएडा बनाया गया। मथुरा के DM पुलकित खरे को सीईओ UPRRDA बनाया गया।

नगर आयुक्त गाजियाबाद रहे नितिन गौड़ को VC पिलखुआ हापुड़ बना गया है। आशुतोष कुमार द्विवेदी विशेष सचिव लोक निर्माण ACEO ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। विक्रमादित्य सिंह मलिक CDO गाजियाबाद से नगर आयुक्त गाजियाबाद बनाया गया है।

 

 

शुक्रवार की बात करें तो 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात की डीएम बनाया गया। कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन को विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी जिम्मेदारी दी गई।

शनिवार रात जिन 6 जिलों के डीएम बदले गए। उनमें प्रयागराज, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं। मानवेंद्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को DM मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

DM मुरादाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह को DM मथुरा बनाया गया। राहुल पांडेय विशेष सचिव चीनी उद्योग को DM हमीरपुर का जिम्मा सौंपा गया है। मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक को DM महोबा की जिम्मेदारी दी गई है। DM महोबा रहे मनोज कुमार सिंह को विशेष सचिव हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट भेजा गया।

आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को DM प्रयागराज बनाया गया। भानुचंद्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ से DM आगरा बनाए गए।

 

 

शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। सुबह 3 और रात में 9 अफसरों के ट्रांसफर किए गए। उमेश मिश्र (IAS 2012) DM बिजनौर को कुशीनगर की जिम्मेदारी मिली है। महेंद्र सिंह तंवर (IAS 2015) VC गोरखपुर विकास प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर बनाया गया है। दिव्या मित्तल (IAS 2013) DM मिर्जापुर को DM बस्ती बनाया गया है।

 

 

रवींद्र कुमार मन्दार (IAS 2013) DM रामपुर को DM बिजनौर बनाया गया था। लेकिन, शासन ने शनिवार देर रात ट्रांसफर में बदलाव करते हुए उन्हें रामपुर का ही DM बने रहने का आदेश जारी किया है। प्रियंका निरंजन (IAS 2013) DM बस्ती को मिर्जापुर का DM बनाया गया है। अंकित अग्रवाल (IAS 2012) DM एटा को DM रामपुर के पद पर तैनाती दी गई थी। लेकिन, शासन ने ट्रांसफर में बदलाव करते हुए अब बिजनौर का DM बना दिया है। प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) CEO BIDA को DM एटा बनाया गया है। वहीं, अक्षय त्रिपाठी (IAS 2014) विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर DM बनाकर भेजा गया है।

 

 

IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात की डीएम विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी बनाई गई हैं। इसके अलावा रमेश रंजन को अपर आयुक्त गन्ना विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

शुक्रवार सुबह तीन सीनियर IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया। ACS पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त 1987 बैच के हेमंत राव रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बनाया गया। हेमंत राव अगले साल 2024 फरवरी में रिटायर होंगे। सुभाष चंद्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया। वहीं, नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात किया गया।

 

 

आखिरी में उन 25 अफसरों के नाम जो इधर-उधर हुए
अंकित अग्रवाल, रवींद्र कुमार मन्दार, डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी, संजय खत्री, पुलकित खरे, नितिन गौड़, आशुतोष कुमार द्विवेदी, विक्रमादित्य सिंह मलिक, नवनीत सिंह चहल, भानुचंद्र गोस्वामी, आलोक सिंह, नेहा जैन, शैलेंद्र कुमार सिंह, राहुल पांडेय, मृदुल चौधरी, मनोज कुमार सिंह, उमेश मिश्र, महेंद्र सिंह तंवर, प्रियंका निरंजन, प्रेम रंजन सिंह, अक्षय त्रिपाठी, रमेश रंजन, सुभाष चंद्र शर्मा, हेमंत राव, नरेंद्र भूषण।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.