गदर-2 की सक्सेस पार्टी में नजर आए सलमान खान और कार्तिक आर्यन, बाल्ड लुक में दिखे भाईजान

 

बॉलीवुड में बीती रात सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म गदर-2 की सक्सेस पार्टी रखी गई। पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त, काजोल- अजय समेत सभी वहां पहुंचे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सलमान, कार्तिक को पोज देने के लिए टिप्स देते दिखे।

वीडियो में सलमान पार्टी वेन्यू में धमाकेदार एंट्री लेते है। वही कार्तिक रेड कार्पेट पर पोज दे रहे थे। जैसे ही सलमान पहुंचे उन्होंने कार्तिक को गले लगाया। इस दौरान दोनों स्टार्स साथ में पोज देने लगे। इसी बीच सलमान, कार्तिक को पोज देना सिखा रहे थे।

 

 

लुक की बात करे तो भाईजान को बाल्ड लुक में देखा गया। उन्होंने डेनिम पैंट और ब्लैक शर्ट पहनी थी, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। जबकि कार्तिक मस्टर्ड यलो शर्ट और ब्लैक जीन्स में नजर आए।

सलमान खान जल्दी ही टाइगर 3 में दिखाई देंगे। ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर 10 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। शनिवार को फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ। फिल्म का टीजर 7 सितंबर को रिलीज होगा।

 

 

फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। आदित्य चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। ये टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) के बाद यह फिल्म नवंबर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

​​​​​​​कार्तिक की हालिया रिलीज फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब वह अगली बार कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 14 जून, 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर हंसल मेहता की अगली फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘भूल भुलैया 3’ में भी नजर आएंगे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.