पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कराया भर्ती

 

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रविवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार था, जिसके बाद एडमिट किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने  बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें लंबे समय से फेफड़े से संबंधित परेशानी है। इस वजह से उन्हें रूटीन जांच के लिए उन्हें अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के निगरानी में भर्ती किया गया है। आज उनकी जांच चल रही है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.