आंधी-बारिष के साथ ओलावृष्टि से लोगों को हुआ भारी नुकसान

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि व बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से छिन्न-भिन्न हो गयी। मूूंग, उर्द एवं गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं क्रय केन्द्रों मे खुले मैदान मे पड़ा गेहूं भीग गया। सबसे अधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ा। खेतों मे खड़ी गेहूं की फसल गिर गयी। बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से धड़ाम हो गयी। सैकड़ों की संख्या मे विद्युत पोल व पेड़ उखड़ गये जिससे आवागमन भी बाधित रहा। कई जगह दीवार ढह गयी तो टीने उखड़ कर मैदानों व दूसरों के घरों मे पहंुच गयी। आम की फसल को भी जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। रविवार की रात 8 बजे आयी तेज आंधी व ओलावृष्टि के साथ बारिस ने लोगों को रात भर जागने को मजबूर कर दिया। किसान जहां खेतों की तरफ दौड़ पडे तो वही गरीब टीन व छप्पर बचाने में जुट गया। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से छिन्न-भिन्न हो गयी। शहर मे ही कई जगहों पर बिजली के खम्भे उखड़ने से तमाम मोहल्लों की बिजली बाधित हो गयी। सैकडों घरों के टीन शेड उखड़ कर दूसरे घरों की शोभा बढ़ाते रहे। सबसे अधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ा। गेहूं की खेतों मे पड़ी कटी फसल उड़ गयी। भूसे के ढेर गायब हो गये। आम की फसल को जबर्दस्त नुकसान हुआ। बागों मे आम के ढेर लग गये। सैकड़ों की संख्या मे पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गये जहां यातायात भी प्रभावित रहा। क्रय केन्दों में खुले आसमान के नीचे पड़ा गेहूं पूरी तरह से भीग गया। कर्मचारियों ने उसे बचाने का कोई प्रयास तक नही किया। तेज आंधी से करोड़ों रूपये का नुकसान बिजली विभाग को हुआ है। चैडगरा स्थित राधे-रोधे सरिया फैक्ट्री मे लगा लाखों का टीन शेड उड़ गया। बताते हैं कि 10 लाख से अधिक की चपत फैक्ट्री को लगी है। देर रात तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल नही हो सकी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.