10 महीने की हुईं बिपाशा- करण की बेटी, देवी ने काटा अपना फेवरेट बनी केक

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 12 सितंबर को 10 महीने की हो गई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने देवी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें नन्ही सी देवी पिंक फ्रॉक, पिंक हेयरबैंड और मैचिंग जूते पहने हुए बेड पर खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, ‘हमारा पुडिंग आज 10 महीने का हो गया।’

 

 

इसके अलावा बिपाशा ने बेटी की बर्थडे पार्टी की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। एक फोटो में देवी के जन्मदिन के केक की झलक मिली जिस पर एक खरगोश बना हुआ था। वहीं एक वीडियो में देवी अपने केक को देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर फैंस नन्ही सी देवी को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दसवां महीना मुबारक हो देवी, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें, मेरी प्यारी प्यारी परी’। दूसरे ने लिखा, ‘दस महीने मुबारक हो प्रिंसेस’। वहीं तीसरे ने लिखा, ‘दसवें महीने की शुभकामनाएं देवी.. भगवान आपको हमेशा ढेर सारी खुशियां और प्यार दें’।

 

 

कुछ दिन पहले बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू में बताया कि जन्म के समय देवी के दिल में दो छेद थे। बिपाशा ने नेहा धूपिया के साथ लाइव चैट के दौरान ये जानकारी दी थी। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी बेटी के जन्म के तीन महीने बाद ही बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। ये ऑपरेशन करीब 6 घंटे तक चला था। हालांकि, देवी अब पूरी तरह ठीक हैं। बता दें, बिपाशा और करण की बेटी का जन्म 12 नवंबर 2022 को हुआ था। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के छह साल बाद कपल पेरेंट्स बने हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.