मांगों को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने नहर कॉलोनी में दिया धरना

मांगे पूरी न होने पर पूरे प्रदेश में करेंगे धरना प्रदर्शन-अमर सिंह

फतेहपुर। किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर शुक्रवार को नहर कॉलोनी मैं किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। धरना प्रदर्शन के बाद किसान और मजदूरों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को दिया है। किसान और मजदूरों ने मांग करते हुए कहा कि किसान मजदूर आयोग का तत्काल गठन किया जाए। महिलाओं को भी किसान सम्मन निधि की तरह महिला सम्मान निधि दी जाए। केंद्र सरकार अपने वादे के अनुसार किसानों की आय दोगुनी करें। कीटनाशक दवाओं के रेट आधे किए जाए। खाद के रेट घटाए जाए। यूरिया 150 रुपए बोरी की जाए। जैविक खाद के दाम आधे किए जाए। ट्रैक्टर के भी दाम आधे रेट पर किए जाए। स्वास्थ्य बीमा की धनराशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करें। ताकि गंभीर बीमारी होने पर किसानों एवं मजदूरों का सही से इलाज हो सके। वृद्धा विधवा, विकलांग पेंशन की धनराशि बढ़ाकर पांच हजार की जाए। थानों में बिना रिश्वत के गरीब आदमी की एफआईआर नहीं लिखी जाती इस समस्या का तत्काल निदान किया जाए। जिलों में संचालित मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज व अन्य संस्थाओं पर जो नियुक्तियां की जा रही है उन पर जिले के बच्चों को पहले प्राथमिकता दी जाए। सरकार द्वारा जो ट्रैक्टरों पर सवारियों को ले जाने पर बैन लगाया गया है उसे तत्काल हटाया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा ना किया गया तो पूरे प्रदेश में उनके संगठन के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सरोज पटेल, संतलाल,सेराज प्रजापति, सर्वेश पाल, गंगाधर, जय सिंह पटेल, रामकरण पाल, श्यामलाल पाल, विनोद कुमार पटेल, इंद्रपाल मौर्य, मिथिलेश कुमार समेत सैकड़ो किसान और मजदूर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.