मुखलाल पाल बने फतेहपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपाइयांे ने किया स्वागत

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर मुखलाल पाल की ताजपोशी की गई है। तो कारयकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई और तमाम भाजपाइयों ने मुख लाल पाल को मोबाइल के द्वारा बधाई देना शुरू कर दिया। वही हम आपको बता दें की मुखलाल पाल 1987 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में वह जिला अध्यक्ष बने। तो वही जब रणवेन्द्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष रहे तो उनके साथ जिला महामंत्री पद पर रहे। उसके बाद जब प्रभु दत्त दीक्षित जिला अध्यक्ष बने तो उनके साथ भी मुखलाल पाल जिला महामंत्री बने। इसके बाद कानपुर बुंदेलखंड के महामंत्री पद का दायित्व निभाया। इसके बाद पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी वह नामित हुए और वर्तमान में कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कुशलता पूर्वक दायित्व का निर्वहन कर रहे थे,कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने फतेहपुर जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान मुखलाल पाल ने कहा की लगातार भारतीय जनता पार्टी में 1987 से लेकर अब तक जो भी अनुभव मिला है उस अनुभव को फतेहपुर के जिला अध्यक्ष पद की कमान संभालने के साथी संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। वही 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की भारी बहुमत से विजय हासिल हो इस मिशन को लेकर के वह कदम बढ़ाने का कार्य करेंगे। सूत्रों की माने तो शीघ्र ही जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। वही युवा भाजपा नेता अमित शर्मा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का उनके आवास पर पहुंचकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई दी। इस मौके पर सभासद संजय श्रीवास्तव, अमित शिवहरे, विक्रम सिंह, राम प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.