न्यूयॉर्क से वेकेशन मनाकर वापस लौटे रणबीर-आलिया, अनिल कपूर; सोनू सूद समेत मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे कई सितारे

 

बॉलीवुड। शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कई सेलेब्स नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने पति रणबीर कपूर के साथ स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। इनके अलावा दिग्गज एक्टर अनिल कपूर, सोनू सूद, शमिता शेट्टी और नुसरत भरूचा को भी स्पॉट किया गया।

आलिया इन दिनों अपनी हालिया फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हॉलीवुड रिलीज हार्ट ऑफ स्टोन की सफलता के बाद रणबीर के साथ न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाने गई थीं। इस दौरान के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। अब दोनों मुंबई वापस लौट आए हैं। शुक्रवार को कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां दोनों काफी कूल और कंफर्टेबल लुक में नजर आए।

 

 

आलिया व्हाइट ओवर साइज्ड टीशर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दीं। इस लुक को उन्होंने ब्लैक गॉगल्स और व्हाइट शूज के साथ कम्पलीट किया। जबकि रणबीर ऑल ब्लू ट्रैक सूट में नजर आए, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्हें देखते ही फैंस ने चारों तरफ से घेर लिया। फिर दोनों ने एयरपोर्ट पर प्रशंसकों के साथ जमकर पोज भी दिए।

66 साल के अनिल बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें काफी हैंडसम और यंग लुक में देखा गया। अनिल ने ब्लैक टी-शर्ट और पैंट के साथ नेवी ब्लू हाफ जैकेट पहनी हुई थी। फैंस को देख एक्टर ने उन्हें हाथ हिलाकर हाय बोला और उनके साथ सेल्फी भी ली।

 

 

नुसरत भरूचा भी एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में नजर आईं। लुक की बात करे तो उन्होंने ब्लैक स्वेट शर्ट के साथ पिंक ट्राउजर पहना था। अंदर जाने से पहने उन्होंने पैपराजी को स्माइल करते हुए पोज दिए।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक स्वेट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना हुआ है। एयरपोर्ट पर सोनू को वहां पर मौजूद सिक्योरिटी के लोगों से हाथ मिलाते हुए भी देखा गया।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.