सपाईयों ने निकाली लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साईकिल यात्रा

 

मुन्ना बक्श ब्यूरो चीफ

न्यूज़ वाणी बांदा। लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा बाँदा विधान सभा के बिसंडा कस्बे से बाँदा जनपद के जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा एवं बाँदा विधान सभा के प्रत्यासी रही मंजुला विवेक सिंह के पुत्र ईशान सिंह लवी ने झण्डा दिखाकर रवाना किया। नगर के भ्रमण के बाद यात्रा अमवा नाहर पुरवा कछिया पुरवा कान्हाखेर तेंदुरा शंकर पुरवा बनई और चौंसड तक चलाई गई। यात्रा में अमोल यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी बाँदा ने बताया कि लोकतंत्र और संविधान की हत्यारी सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोस भाजपा के घमंड को चकनाचूर कर देगा। मुलायम सिंह यादव जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड ने कहा कि नौजवान और किसान मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाकर ही दम लेगा। यात्रा में शामिल रहे आलोक यादव पंकज विनोद अमित राकेश रामू यादव प्रदीप के अलावा राजकुमार गुप्ता अजय निषाद रामसागर यादव जोन प्रभारी अशोक यादव राम बाबू वर्मा राजेन्द्र भारती पुरुसोत्तम यादव अवधेश अर्जुन कुशवाहा सहित आधा सैकड़ा सपाई मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.