प्रभारी मंत्री ने रुद्राभिषेक कर मनाया पीएम का जन्मदिन

हमीरपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री
मनोहर लाल पंथ ने रविवार को शहर के सिंहमहेश्वर मंदिर पहुंच शिवलिंग का रूद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की।इसके साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने की कामना की।
रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, राठ  विधायक मनीषा अनुरागी,जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, ब्लॉक प्रमुख कुरारा आशीष पालीवाल ने भी पूजा एवं वंदना की। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा पूजन एवं वृक्षारोपण तथा मरीजों को फल बांटने का कार्य बड़े ही उत्साह के साथ किया। जगह-जगह पर मंदिरों में पूजा रुद्राभिषेक मंत्र उच्चारण एवं भक्ति गीत के साथ पीएम का जन्मदिन मनाया।नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पाठक के नेतृत्व में जिला कार्यालय से युवा मोर्चा एवं पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल नगर में भ्रमण किया। सुमेरपुर पूर्वी मंडल में वृक्षारोपण और मरीजों को फल बांटने का कार्य किया।कार्यक्रम में आशीष पालीवाल, कुलदीप निषाद, रवि राज कुशवाहा, आरि मर्दन सिंह, दिगपाल सिंह चंदेल, संत राम गुप्ता,अरविंद श्रीवास्तव,किशन व्यास सहित भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.