नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर भाजपाइयों ने किया स्वागत

फतेहपुर। नवमनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के प्रथम जनपद आगमन पर जगह जगह भाजपाइयों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिले की सीमा छिवली नदी से भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत का जो दौर शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा। औंग, चौडगरा, मलवां, में स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष का स्वागत जुलूस जब नउआबाग गोपालनगर पहुंचा तो भाजपा नेता सुशील तिवारी उर्फ बउआ सरकार के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ मो. हनीफ, अफरोज, उदय भान सिंह, पारुल सिंह, राहुल सिंह, राम आसरे, केशव लाल, राजेन्द्र कुमार, सद्दाम, मोइन खान, विवेक द्विवेदी ने ढोल नगाड़ों के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आबूनगर, अस्पताल चौराहा, बाकरगंज, ज्वालागंज, वर्मा चौराहा, कलक्टरगंज में अलीक खान, अंतुल अवस्थी, सुगंध शुक्ला, डब्बल, ने भाजपा जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। आईटीआई रोड में भाजपा नेता स्वरूप सिंह जुली ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.